VEER Enterprises

Regular portions of Hadoti and its rich legacy to keep the 'Living Heritage' social and global!

NEWS

Rajsthan Mantrimandal

राजस्थान मंत्रीमण्डल

राजस्थान मंत्रिमंडल - हमारे हाड़ौती(कोटा) से दो चेहरे

राजस्थान मंत्रिमंडल मे मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा  हमारे हाड़ोती के कोटा जिले से दो  विधायकों को भी मोका दिया गया है ..! छठीं बार के MLA मदन  दिलावर ने कैबिनट व दूसरी बार जीते हीरालाल नागर ने राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) के रूप में शपथ ली. . !

मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। भजन लाल सरकार में हमारे हाड़ौती  को भी तरजीह मिली है।  हाड़ौती से कोटा जिले से 2 चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल किया। कोटा के रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने कैबिनेट व सांगोद से विधायक हीरालाल नागर ने राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) के रूप में शपथ ली। बता दें कांग्रेस की गहलोत सरकार में भी हमारे हाड़ौती से तीन मंत्री थे। इनमें कोटा से शांति धारीवाल, बारां से प्रमोद जैन भाया केबिनेट मंत्री व बूंदी से अशोक चांदना मंत्री शामिल थे।

 

मदन-दिलावर-कोटा-से-राजस्थान-मंत्रिमंडल-में-चयनित
हीरालाल -नागर -कोटा-से-राजस्थान-मंत्रिमंडल-में-चयनित

राजस्थान मंत्रिमंडल मे 22 मंत्रियों ने ली शपथ ; देखे पूरी लिस्ट

भा.ज.पा. द्वारा राजस्थान मे पूर्ण बहुमत हासिल करने के 27 दिन बाद भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हो गया है .. ! राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई ! इसमे 16 पहली बार विधायक बने है 

श्रीकरणीपुर विधानसभा मे अभी चुनाव होना बाकी है ,लेकिन बीजेपी ने वहा से अपने प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया है  

कुल 22 मंत्री बनाए गए है इसमे से 12 केबिनेट मंत्री ,5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) ,5 विधायकों को राज्यमंत्री के रूप मे शपथ दिलाई गई है 

12 केबिनेट मंत्री

1. किरोड़ीलाल मीणा
2. गजेंद्र सिंह खींवसर
3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
4. बाबूलाल खराड़ी, डूंगरपुर बांसवाड़ा
5. मदन दिलावर
6. जोगाराम पटेल
7. सुरेश सिंह रावत
8. अविनाश नाथूराम गहलोत, जैतारण
9. जोराराम कुमावत, सुमेरपुर
10. हेमंत मीणा
11. कन्हैया लाल चौधरी, मालपुरा टोंक
12. सुमित गोदारा, लूणकरणसर

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

  1.  संजय शर्मा,
  2. गौतम कुमार,
  3. झाबर सिंह खर्रा,
  4. सुरेंद्र पाल सिंह,
  5. हीरालाल नागर

5 राज्य मंत्री

  1. ओटाराम देवासी
  2. विजय सिंह चौधरी
  3. मंजू बाघमार
  4. केके विश्नोई
  5. जवाहर सिंह बेढ़म
  • अगर आप हाड़ौती से जुड़ी हमारी लेटेस्ट पोस्ट देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *