VEER Enterprises

Regular portions of Hadoti and its rich legacy to keep the 'Living Heritage' social and global!

Uncategorized

OM BIRLA – 17th Lok Sabha Speaker

ओम बिरला - ओम बिरला - 17 वी लोकसभाध्यक्ष

ओम बिरला व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा की जानकारी

कौन है ओम बिरला .. ?

ओम बिरला राजस्थान के हाड़ोती क्षेत्र के कोटा जिले के नागरिक है ..! वह कोटा- बूंदी से दो बार के सांसद है जिन्हे सर्वसहमति से 17 वी लोक सभा के अध्यक्ष के रूप मे चुना गया था ! इतने बड़े संवैधानिक पद पर आसीन होने वाले वह राजस्थान के पहले राजनेता हैं। इस पद पर पहुंचकर उन्होंने हाड़ौती के साथ-साथ पूरे राजस्थान का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।

ओम बिड़ला एक भारतीय राजनीतिज्ञ ओर सामाजिक कार्यकर्ता है जो 2019 से लोकसभा के 17वें और वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह 2014 से राजस्थान के कोटा-बूंदी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य के रूप में कार्य करते हैं। 

राजनीतिक कैरियर

ओम बिरला ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2003 मे कोटा दक्षिण से विधानसभा चुनाव लड़कर की ! उन्होंने अपने पहले विधानसभा के इस चुनाव मे काँग्रेस के नेता शांति धारीवाल को 10,101 वोट के अंतर से हराया , उन्होंने 2008 मे काँग्रेस के रामकिशन वर्मा को 24,300 वोट से हराकर अपनी सीट बचाई ,2013 मे अपना तीसरा विधानसभा चुनाव काँग्रेस के पंकज मेहता के खिलाफ लड़ा ओर 50,000 वोटों से जीत दर्ज की ! वह अपने पहले कार्यकाल के दोरान  (2003-08) राजस्थान सरकार मे संसदीय सचिव थे 

कोटा- बूंदी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से बिरला को 16वी ओर 17 वी लोकसभा के लिए चुना गया , 2014 के 16 वी लोकसभा के चुनाव मे उन्होंने काँग्रेस के चुनाव लड़ रहे इजयाराज सिंह को 200782 वोटों से हराया। 2019 मे उन्होंने काँग्रेस के रामनारायण मीणा को हराया.. ! 16वीं लोकसभा में, वह ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य थे। 17 वी लोक सभा के अध्यक्ष के रूप मे ओम बिरला को सर्वसहमति से चुना गया , सत्ता पक्ष के अलावा कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टियों ने भी बिड़ला के लिए नोटिस दिया और उन्हें निचले सदन के पीठासीन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष रहने के लिए प्रोत्साहित किया। 

राजनेतिक पद ओर जिम्मेदारिया

  • जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोटा। (1987-91)
  • प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान प्रदेश। (1991-1997)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा। (1997-2003)
  • कोटा दक्षिण से विधायक (2003-2015)
  • कोटा से संसद सदस्य (2014-वर्तमान)
  • उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ लिमिटेड।
  • अध्यक्ष, कॉन्फेड, जयपुर। (जून 1992 से जून 1995)
  • लोकसभा अध्यक्ष, (19 जून 2019 से अब तक)

 

OM BIRLA - 17th lok sabha speaker
  • जन्म – 23 नवम्बर 1962
  • जन्म स्थान – कोटा, राजस्थान
  • पिता का नाम – स्वर्गीय श्री श्रीकृष्ण बिड़ला
  • माता का नाम – स्वर्गीय श्रीमती. शकुंतला देवी
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित विवाह की तिथि : 11 मार्च 1991 जीवनसाथी का नाम : डॉ. अमिता बिड़ला
  • बच्चों का विवरण – बेटी: 2 (आकांक्षा बिड़ला, अंजलि बिड़ला)
  • व्यवसाय – कृषक, सामाजिक कार्यकर्ता
  • शैक्षिक योग्यता – एम.कॉम., सरकारी स्कूल से शिक्षा। कॉमर्स कॉलेज, कोटा और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर (राजस्थान)
  • कार्यालय का पता – 16, संसद भवन, नई दिल्ली-110001 दूरभाष: (011) 23017795, 23017914
  • स्थायी पता – 80-बी, दशहरा योजना, शक्ति नगर, कोटा, राजस्थान – 324009 टेलीफैक्स: (0744) 2505555, 2502525
  • अगर आप हाड़ौती से जुड़ी हमारी लेटेस्ट पोस्ट देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *