VEER Enterprises

Regular portions of Hadoti and its rich legacy to keep the 'Living Heritage' social and global!

Uncategorized

MI

No featured Image

WPL - MI vs RCB MATCH

WPL - MI vs RCB MATCH -बैंगलोर ने मुंबई को सात विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बनी

MI-W vs RCB-W

खास बातें - MI vs RCB MATCH

महिला प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से था। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ! 

मुंबई ने बनाए 113 रन - MI vs RCB MATCH

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने पॉवर-प्ले के निर्धारित 6 ओवर मे  एक विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए हैं। उन्हें छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा। सोफी डिवाइन ने हेली मैथ्यूज को एलिस पेरी के हाथों कैच कराया। लेकिन मुंबई की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 113 रन पर सिमट गई !

पेरी ने छह विकेट झटके - MI vs RCB MATCH

 इस मैच मे पेरी का कहर मुबई की टीम लो ले डूबा ! अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 15 रन देकर छह विकेट झटके। पहले ओवर में वह कोई विकेट नहीं ले पाई थीं। यानी छह विकेट उन्होंने अपने आखिरी 18 गेंदों में लिए। पेरी ने अपने दूसरे ओवर में सजना और हरमनप्रीत को आउट किया था। फिर अपने तीसरे ओवर में अमेलिया कर और अमनजोत कौर को पवेलियन भेजा। फिर अपने तीसरे ओवर में पेरी ने पूजा वस्त्राकर और नेट सीवर ब्रंट को आउट किया।

बेंगलोर ने 7 विकेट से मैच जीता ! - MI vs RCB MATCH

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। हालांकि, इस हार से मुंबई का अब पहले स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की बेहद कम संभावना है। दिल्ली को गुजरात से मैच खेलना है। दिल्ली की बड़ी हार ही उसे पहले स्थान से हटा पाएगी। मुंबई ने लीग राउंड में अपने सभी आठ मैच खेल लिए हैं और उसके 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली के सात मैच के बाद 10 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ मैचों में आठ अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इसी के साथ यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स बाहर हो गई हैं। यूपी के छह और गुजरात के चार अंक हैं। शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की पूरी टीम 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एलिस पेरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। बैंगलोर ने 15 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस पेरी 40 रन और ऋचा घोष 36 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *