कोटा पर्यटन की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है ! कोटा मे देखने के लिए बहुत कुछ है ! यह एक बहुत सुंदर और स्वच्छ शहर है ! कोटा मे घूमने की जगह की हम बात करे तो शहर मे अनेक देखने के स्थान के साथ साथ यहाँ अनेक प्राकृतिक और धार्मिक स्थल भी है जिनकी सुंदरता और भव्यता लोगों को आकर्षित करती है ! चम्बल नंदी के दृश भी लोगों को मंत्र-मुग्ध करते है !

गढ़ पैलेस कोटा के प्रमुख आकर्षणों मे से एक है ! इसे सिटी पैलेस के नाम से भी जाना जाता है ! यह मुख्यतः राजपूत वास्तुकला मे बना है ! गढ़ पैलेस की नीव बूंदी के राजकुमार जैतसिंह ने 1264 ई ने कोटा के शासक कोटिया भील को मार कर की थी ! गढ़ पैलेस एक विशाल परिसर है जिसमें कई अपार्टमेंट, स्मारक आदि है जो अनेक शासकों द्वारा अलग अलग समय पर बनाए गए है ! यह काफी खूबसूरत और देखने लायक जगह है , महल की बनावट , चित्र आदि दृशनीय है
गढ़ पैलेस का प्रवेश शुल्क मात्र 10 रुपए है ,आप यहाँ सप्ताह मे कभी भी सुबह 10 से 5 के समय मे आ सकते है


















