अगर आप झालावाड़ भ्रमण का विचार कर रहे है तो आपका विचार एक दम सही है ! झालावाड़ झालाओं द्वारा बसाई गई एक खूबसूरत सिटी है ! झालावाड़ मे घूमने की जगह की हम बात करे तो यहाँ अनेक ऐतिहासिक महल,मंदिर और साथ ही अनेक प्राकृतिक स्थान है जिनकी खूबसूरती मंत्र-मुग्ध करने वाली है ! झालावाड़ को राजस्थान का नागपूर कहा जाता है क्योंकि यहाँ संतरे की खेती होती है अतः आपको यहाँ संतरे के बगीचे भी देखने को मिलेगे !













