VEER Enterprises

Regular portions of Hadoti and its rich legacy to keep the 'Living Heritage' social and global!

बूंदी-हाड़ौती

बूंदी

सागर और बावड़ियों का शहर / छोटी काशी

बूंदी , कोटा के बाद हाड़ौती का सबसे प्रसिद्ध नगर है ! इस राज्य की भव्यता की बात करे तो कोटा राज्य पहले बूंदी के अधीन ही हुआ करता था ! इस नगर  को छोटी काशी और बावड़ियों का शहर कहा जाता है ! पर्यटन दृष्टिकोण से बात की जाए तो एतिहासिक और प्राचीन स्थापत्य ,कलात्मक निर्माण मे यह जिला अद्वितीय स्थान रखता है ! यहाँ देखने व अन्वेषण करने के लिए बहुत कुछ है !

बूंदी राज्य का इतिहास देखे तो इस राज्य की स्थापना 1342 ई मे बंबावदा राज्य के चौहान हाड़ा राजपूत राव देवा ने जैता मीणा को मारकर की थी ! उसके बाद कोटा को भी कोटिया भील को हरा कर बूंदी राज्य के अधीन बना लिया ! 

इस राज्य का इतिहास अनेक शौर्य गाथाओ और शूर वीरों से भरा है ! हाड़ी रानी जैसी बेटी , कुंभकर्ण जैसे सैनिक और अनेक शूरवीर व पराक्रमी राजा यहाँ के इतिहास मे हुए है ! यहाँ का इतिहास बहुत संघर्षों से भरा हुआ रहा है यहाँ अनेक आक्रमण भी हुए है ! फिर भी यहाँ के शासकों ने अपने पराक्रम , दुरदर्शता और वाक्पटुता से छोटी काशी को बचाए रखा !

यह छोटी काशी प्राकृतिक सौन्दर्य व संपदा से परिपूर्ण और वन व वन्यजीवों से समृद्ध है यहाँ आरावली की पर्वत मालाये इसे ओर सुंदर बनती है ! यह पक्षियों की पसंदीदा जगह के रूप भी जानी जाती है ! इसलिए इसे परिंदों का स्वर्ग कहा जाता है ! इस जिले में अनेक अभयारणय आते है ( रणथंभौर बाघ परियोजना, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी अभ्यारण, चंबल घड़ियाल अभ्यारण व जवाहर सागर अभ्यारण ) ! यहाँ अनेक नदियाँ ,बांध और प्राकृतिक जलाशय है 

महत्त्वपूर्ण जानकारी :-

बूंदी शहर मे नगर परिषद कार्यरत है जबकि इस जिले मे 6 नगरपालिका(नैनवां, केशवरायपाटन, लाखेरी, कापरेन,इंद्रगढ़ और दई ) दई को हाल ही मे नगर पालिका बनाया गया है , 5 उपखंड और 5 तहसीले ( हिंडोली,नैनवा ,बूंदी,इंद्रगढ़,केशवरायपाटन )  है ! 

इस जिले मे 3  विधानसभा क्षेत्र आते है ( बूंदी,केशवरायपाटन,हिंडोली ) , लोकसभा क्षेत्र की बात करे तो इस जिले के 2 विधानसभा क्षेत्र (बूंदी और केशवरायपाटन ) कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र मे आते है जबकि हिंडोली विधानसभा , भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंदर आता है ! इसके पड़ौसी जिलों की बात करे तो कोटा इसके दक्षिण-पूर्व मे लगभग 40 किलोमीटर दूर है !

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-  (2011 के आकड़े )

                                  क्षेत्रफल -5,550 km²

                                  साक्षरता दर -61.5 

                                  लिंगनुपात – 925/1000

                                  जनसंख्या घनत्व – 227 वर्ग किलोमीटर 

                                  जनसंख्या – 11.10 लाख  ( 15.66 लाख ,2024 तक अनुमानित )

                                  आधिकारिक वेबसाइट- bundi.rajasthan.gov.in

आइए.. ! बूंदी के सौन्दर्य ,घूमने की जगह और शोर्यवान इतिहास का अन्वेषण करे

बूंदी का सम्पूर्ण इतिहास

बूंदी मे घूमने की सुंदर,प्राकृतिक और एतिहासिक जगह

छोटी काशी के मेले और त्योहार

बूंदी कैसे पहुंचें

निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में सांगानेर हवाई अड्डा है जो 206  किलोमीटर दूर है
राजस्थान के अधिकतम शहरों  से यहाँ के लिए नियमित बसें उपलब्ध हैं। और पास मे कोटा बड़ा शहर मात्र 40  km दूर है जो लगभग भारत की हर बड़े शहर से जुड़ा है ! 

यहाँ पहुचने के लिए रैलवे सुविधा भी है जो भारत के लगभग हर राज्य से जुड़ी हुई है 

बूंदी

हाड़ौती के तीन ओर जिलों के बारे मे जाने :

कोटा

बाराँ

झालावाड़