
बूंदी , कोटा के बाद हाड़ौती का सबसे प्रसिद्ध नगर है ! इस राज्य की भव्यता की बात करे तो कोटा राज्य पहले बूंदी के अधीन ही हुआ करता था ! इस नगर को छोटी काशी और बावड़ियों का शहर कहा जाता है ! पर्यटन दृष्टिकोण से बात की जाए तो एतिहासिक और प्राचीन स्थापत्य ,कलात्मक निर्माण मे यह जिला अद्वितीय स्थान रखता है ! यहाँ देखने व अन्वेषण करने के लिए बहुत कुछ है !
बूंदी राज्य का इतिहास देखे तो इस राज्य की स्थापना 1342 ई मे बंबावदा राज्य के चौहान हाड़ा राजपूत राव देवा ने जैता मीणा को मारकर की थी ! उसके बाद कोटा को भी कोटिया भील को हरा कर बूंदी राज्य के अधीन बना लिया !
इस राज्य का इतिहास अनेक शौर्य गाथाओ और शूर वीरों से भरा है ! हाड़ी रानी जैसी बेटी , कुंभकर्ण जैसे सैनिक और अनेक शूरवीर व पराक्रमी राजा यहाँ के इतिहास मे हुए है ! यहाँ का इतिहास बहुत संघर्षों से भरा हुआ रहा है यहाँ अनेक आक्रमण भी हुए है ! फिर भी यहाँ के शासकों ने अपने पराक्रम , दुरदर्शता और वाक्पटुता से छोटी काशी को बचाए रखा !
यह छोटी काशी प्राकृतिक सौन्दर्य व संपदा से परिपूर्ण और वन व वन्यजीवों से समृद्ध है यहाँ आरावली की पर्वत मालाये इसे ओर सुंदर बनती है ! यह पक्षियों की पसंदीदा जगह के रूप भी जानी जाती है ! इसलिए इसे परिंदों का स्वर्ग कहा जाता है ! इस जिले में अनेक अभयारणय आते है ( रणथंभौर बाघ परियोजना, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी अभ्यारण, चंबल घड़ियाल अभ्यारण व जवाहर सागर अभ्यारण ) ! यहाँ अनेक नदियाँ ,बांध और प्राकृतिक जलाशय है
महत्त्वपूर्ण जानकारी :-
बूंदी शहर मे नगर परिषद कार्यरत है जबकि इस जिले मे 6 नगरपालिका(नैनवां, केशवरायपाटन, लाखेरी, कापरेन,इंद्रगढ़ और दई ) दई को हाल ही मे नगर पालिका बनाया गया है , 5 उपखंड और 5 तहसीले ( हिंडोली,नैनवा ,बूंदी,इंद्रगढ़,केशवरायपाटन ) है !
इस जिले मे 3 विधानसभा क्षेत्र आते है ( बूंदी,केशवरायपाटन,हिंडोली ) , लोकसभा क्षेत्र की बात करे तो इस जिले के 2 विधानसभा क्षेत्र (बूंदी और केशवरायपाटन ) कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र मे आते है जबकि हिंडोली विधानसभा , भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंदर आता है ! इसके पड़ौसी जिलों की बात करे तो कोटा इसके दक्षिण-पूर्व मे लगभग 40 किलोमीटर दूर है !
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य- (2011 के आकड़े )
क्षेत्रफल -5,550 km²
साक्षरता दर -61.5
लिंगनुपात – 925/1000
जनसंख्या घनत्व – 227 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या – 11.10 लाख ( 15.66 लाख ,2024 तक अनुमानित )
आधिकारिक वेबसाइट- bundi.rajasthan.gov.in
यहाँ पहुचने के लिए रैलवे सुविधा भी है जो भारत के लगभग हर राज्य से जुड़ी हुई है
